फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirohi News: भाजपा के 45वें स्थापना दिवस पर वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का अभिनंदन, झंडा फहराकर कराया गया मुंह मीठा

Sun, 06 Apr 2025 03:53 PM IST
सिरोही ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही

सिरोही में रविवार को भाजपा का 45वां स्थापना दिवस मनाया गया। इस मौके कार्यकर्ताओं ने भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं बाबूलाल सगरवंशी, भूबाराम माली, बद्रीभाई माली, छगनलाल मिस्त्री, मनोरमा भट्ट, कल्पना पुरोहित, मंजू देवी पुरोहित एवं विमल सिंघी के घरों पर जाकर पार्टी का दुपट्टा एवं टोपी पहनाकर अभिनंदन किया गया।

इस दौरान पार्टी का झंडा फहराया गया। इसके बाद कार्यकर्ताओं द्वारा मुंह मीठा करवाकर स्थापना दिवस का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने पार्टी की रीति और नीति के साथ चलने का संकल्प लिया। भाजपा जिला उपाध्यक्ष अरुण ओझा ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी केवल एक राजनीतिक दल नहीं बल्कि एक बहुत बड़ा व विशाल वैचारिक संस्थान है। आज हमें गर्व है कि हम विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता पीएम नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व के साक्षी बन रहे हैं।

पढ़ें: बीजेपी स्थापना दिवस पर CM ने किया प्रदर्शनी का उद्घाटन, राठौड़ बोले- जो काम न करे, उसके कान मरोड़ें

भाजपा मंडल अध्यक्ष चिराग रावल ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी एक राष्ट्रवादी राजनीतिक दल है, जो भारत को एक सुदृढ़ समृद्ध एवं शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में विश्व पटल पर स्थापित करने के लिए कृत संकल्प है। हम उन सभी को याद करते रहे हैं, जिन्होंने पिछले कई दशकों में हमारी पार्टी को मजबूत बनाने के लिए खुद को समर्पित किया है। भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस 6 अप्रैल 1980 को हुआ था और तब से लेकर आज तक पार्टी ने भारतीय राजनीति में महत्वपूर्ण स्थान बनाया है। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें