फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirohi News: आबूरोड-माउंट आबू उपखंड में बारिश का सिलसिला जारी, झाबुआ नाला ऊफान पर आने से रेवदर मार्ग बंद

Sun, 22 Jun 2025 12:51 PM IST
सिरोही ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही

जिले के आबूरोड और माउंट आबू उपखंड सहित विभिन्न इलाकों में रविवार रात से रुक-रुककर बारिश का सिलसिला जारी है। लगातार हो रही बारिश के चलते झाबुआ नाला ऊफान पर आ गया, जिससे आबूरोड-रेवदर मार्ग पर आवागमन पूरी तरह से बाधित हो गया। सड़क बंद होने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।

बारिश से गिरवर क्षेत्र स्थित पाटनारायणधाम सहित कई प्राकृतिक नालों में पानी की जोरदार आवक हुई है। वहीं माउंट आबू में बादलों की आवाजाही और रिमझिम बारिश से मौसम खुशनुमा बना हुआ है। हालांकि आबूरोड में दोपहर में बारिश रुकने पर धूप निकलने से बढ़ी उमस ने फिर से लोगों को परेशान किया।

ये भी पढ़ें: Alwar News: फेसबुक-इंस्टाग्राम पर सस्ते कपड़े और मोबाइल बेचने के नाम पर ठगी, आरोपी गिरफ्तार, नाबालिग निरुद्ध

इस बारिश के साथ ही आबूरोड नगर पालिका की व्यवस्थाओं की पोल भी खुल गई। विभिन्न इलाकों में नालों और नालियों का गंदा पानी सड़कों पर जमा हो गया, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। जगह-जगह जलभराव की स्थिति बन गई, जिससे राहगीरों और दुपहिया वाहन चालकों को आवाजाही में दिक्कतें आईं।

इस बारिश से जहां लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत मिली है, वहीं नगर पालिका द्वारा किए गए विकास कार्यों की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों ने जल निकासी की व्यवस्थाओं पर नाराजगी जताई है और जल्द समाधान की मांग की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें