प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के महासचिव राजयोगी बीके निर्वेरभाई के निधन पर महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन, हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी तथा प्रदेश के पूर्व सीएम अशोक गहलोत के सलाहकार रहे पूर्व विधायक संयम लोढ़ा ने शोक संदेश भेजकर संवेदना व्यक्त की है। राजयोगी बीके निर्वैर भाई का अंतिम संस्कार रविवार को सवेरे 10 बजे आमथला स्थित संस्थान के मुक्तिधाम में होगा।
इससे पूर्व राजयोगी बीके निर्वेर भाई की बैकुंठी यात्रा निकाली गई। यह यात्रा सवेरे 8 बजे यह यात्रा शांतिवन से शुरू हुई जो शाम 4 बजे पुनः शांतिवन पहुंचकर संपन्न हुई। यहां उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शनार्थ कान्फ्रेस हाॅल में रखा गया है। पांडव भवन, ज्ञान सरोवर, ग्लोबल अस्पताल तथा मार्केंट के बीच म्यूजियम होते मनमोहिनीवन पहुंची तथा आनन्द सरोवर होते हुए कान्फ्रेस हाॅल में पार्थिव शरीर को रखा गया।
परिवार के लोग भी पहुंचे
राजयोगी निर्वेर भाई के लौकिक परिवार से उनके भाई तथा अन्य परिजन भी पहुंचकर श्रद्धांजलि दी। इसके साथ ही अमेरिका, आस्ट्रेलिया, दुबई समेत कई देशों के लोग पहुंच चुके हैं। राजयोगी भ्राता निर्वेर की अंतिम संस्कार में हजारों लोग शामिल होंगे। बड़ी संख्या में देश के कोने कोने से लोग पहुंच चुके हैं। सवेरे 10 बजे पार्थिव शरीर को शांतिवन के कांफ्रेंस हाॅल से अव्यक्त लोक होते हुए, दादी काॅटेज फिर तपस्या धाम में कुछ देर रखा जाएगा। इसके बाद कंधे पर उनके पार्थिव शरीर को गेट के बाहर तक ले जाया जाएगा। फिर वहां से वाहन द्वारा मुक्तिधाम ले जाया जाएगा। ट्रॉमा सेन्टर तथा तपोवन की भी परिक्रमा कराते हुए मुक्तिधाम पहुंचेगा। इसमें संस्थान की अतिरिक्त मुख्य प्रशासिक राजयोगिनी बीके मोहिनी, बीके जयंति, संयुक्त मुख्य प्रशासिका बीके मुन्नी, बीके संतोष, बीके शशि, अतिरिक्त महासचिव राजयोगी बीके बृजमोहन, मीडिया प्रमुख बीके करुणा, कार्यकारी सचिव बीके मृत्युंजय, कैंसर रोग विषेषज्ञ बीके अशोक मेहता, सभी जोन सब जोन प्रमुख समेत बड़ी संख्या में मौजूद रहेंगे।