फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirohi News: आबूरोड रीको पुलिस की कारवाई, गुजरात ले जाई जा रही अंग्रेजी शराब के 344 कार्टन जब्त, दो गिरफ्तार

Sat, 17 Aug 2024 08:13 PM IST
सिरोही ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही

आबूरोड रीको पुलिस ने लुधियाना एवं नारनौल से भरकर अहमदाबाद, गुजरात ले जाई जा रही 20 लाख रुपये की अंग्रेजी शराब के 344 कार्टन जब्त कर 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर ओर जानकारी जुटा रही है।

आबूरोड रीको पुलिस एसएचओ सीताराम के अनुसार पुलिस की ओर से चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सीमावर्ती मावल चौकी पर नाकाबंदी की गई थी। उस दौरान पुलिसकर्मियों द्वारा आबूरोड की ओर से गुजरात जा रहे आयशर ट्रक को रुकवाकर तलाशी ली गई। ट्रक में पंजाब निर्मित अंग्रेजी शराब के 344 कार्टन पाए गए। पूछताछ के दौरान कोई संतोषप्रद जवाब नहीं दे पाने पर ट्रक ड्राइवर एवं खलासी को गिरफ्तार कर शराब को जब्त कर लिया गया। उन्होंने बताया कि ट्रक में बीयर लुधियाना और शराब नारनौल से भरी गई थी। इसे अहमदाबाद, गुजरात में सप्लाई के लिए ले जाया जा रहा था। पुलिस से बचने के लिए पीछे की ओर डाक पार्सल लिखा हुआ था। पुलिसकर्मियों की पैनी निगाह के चलते वे इसमें कामयाब नहीं हो सके। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर ओर जानकारी जुटाई जा रही है।
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें