फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirohi: नजर हटी, दुर्घटना घटी, मात्र दो मिनट में 22 लाख के गहने लेकर उड़न छू हुआ चोर, CCTV में कैद हुआ फुटेज

Sat, 08 Feb 2025 05:23 PM IST
सिरोही ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही

आबूरोड के होटल भाग्यलक्ष्मी में शादी समारोह के दौरान अज्ञात चोर ने महज दो मिनट में 22 लाख रुपए के जेवरात और नकदी से भरा बैग चोरी कर लिया। पूरी वारदात होटल के सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

आबूरोड सदर थाना क्षेत्र के तलेटी इलाके में स्थित होटल भाग्यलक्ष्मी में 7 फरवरी को एक शादी समारोह का आयोजन था। गुरुनानक कॉलोनी निवासी शरद गुप्ता ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनकी मां लीला गुप्ता के पास एक बैग था, जिसमें करीब 25 से 28 तोला सोने के जेवरात, 50 हजार रुपए नकद और एक मोबाइल रखा हुआ था।

रात करीब 10 बजे एक अज्ञात युवक होटल में दाखिल हुआ। उसने देखा कि शादी समारोह में लोग व्यस्त हैं, मौका पाकर वह स्टेज के पास पहुंचा और बैग उठा लिया। बैग को अपने कंधे पर टांगकर उसने उसे कोट से ढंक लिया और चुपचाप वहां से निकल गया। कुछ देर बाद जब बैग नहीं मिला तो परिवार वालों ने होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले, जिसमें युवक बैग ले जाते हुए नजर आया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए आबूरोड सदर थाना पुलिस ने तुरंत जिलेभर में नाकाबंदी करवाई। अज्ञात चोर को पकड़ने के लिए थाना स्तर पर तीन विशेष टीमें गठित की गई हैं। ये टीमें होटल से लेकर माउंट आबू और तलेटी क्षेत्र के विभिन्न सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही हैं, ताकि आरोपी तक पहुंचा जा सके।

होटल में लगे सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि चोर किस तरह महज दो मिनट में वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने और जल्द से जल्द उसे गिरफ्तार करने की कोशिश कर रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें