फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirohi News: आबूरोड में यहां मिल रहा महज 10 रुपये में भरपेट भोजन, साधु-संतों के लिए यह व्यवस्था निःशुल्क

Sat, 22 Feb 2025 10:41 PM IST
सिरोही ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही

सिरोही जिले के आबूरोड शहर में बीते 31 साल से साईं बाबा चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आम लोगों को महज 10 रुपये में भरपेट भोजन करवाया जा रहा है। जबकि साधु-संतों से कोई शुल्क नहीं लिया जाता है। ऐसे में जरूरतमंद लोगों को काफी राहत मिल रही है।

वर्तमान दौर में शायद एकबारगी किसी को यकीन न हो, लेकिन आबूरोड शहर में मानपुर मार्ग पर राजवाड़ा पुल के पास स्थित साईं बाबा मंदिर में बीते 31 साल से आमजन को महज 10 रुपये में भरपेट भोजन करवाया जा रहा है। सबसे बड़ी बात यह है कि यहां पर साधु-संतों को भोजन बिल्कुल निःशुल्क करवाया जाता है। इस मंदिर के समीप ही तीन निजी अस्पताल के साथ ही आकरा भट्टा में सरकारी अस्पताल है। यहां अपने परिजनों के इलाज के लिए आने वाले लोगों एवं शहर में ग्रामीण क्षेत्रों से रोजगार के लिए आने वाले लोगों के लिए यह सुविधा किसी वरदान से कम नहीं है। इन लोगों को इससे बड़ी राहत मिल रही है।

इस समय मिलती है भोजन की सुविधा
साईं बाबा चैरिटेबल ट्रस्ट अध्यक्ष विशाल तंवर ने बताया कि भोजनशाला में रोजाना एक समय में डेढ़ सौ से दो सौ लोगों का भोजन मिलता है। सवेरे 11 से दोपहर दो तथा शाम छह से आठ बजे तक कोई भी व्यक्ति यहां आकर इस भोजन सुविधा का लाभ ले सकता है। पूर्व में होटलों में महंगा भोजन होने की वजह से लोगों को खासा परेशान होना पड़ रहा था। इसलिए उनके पिता डॉ. एसएल तंवर एवं ट्रस्ट द्वारा 31 साल पहले इस सुविधा को शुरू किया गया था। ट्रस्ट के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य कंधे से कंधा मिलाकर इस सेवा कार्य को कर रहे हैं।

साईं बाबा मंदिर का 31वां वार्षिकोत्सव कल
साईं बाबा चैरिटेबल ट्रस्ट अध्यक्ष विशाल तंवर के अनुसार, 23 फरवरी को मंदिर का 31वां वार्षिकोत्सव रविवार को धूमधाम से मनाया जाएगा। इसके तहत सवेरे 04:30 बजे साईं बाबा की काकड़ आरती, सवेरे 5:30 बजे मंगल स्नान, सवेरे 7:30 बजे पालकी यात्रा, सवेरे 11:15 बजे भंडारा, शाम 6:15 बजे महाआरती और शाम 7:30 बजे भजन संध्या कार्यक्रम आयोजित होंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें