फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirohi: आबूरोड में PM आवास योजना के लाभार्थियों का हुआ गृह प्रवेश, 'स्वच्छता ही सेवा' अभियान का शुभारंभ

Tue, 17 Sep 2024 08:37 PM IST
सिरोही ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही

नआबूरोड नगर पालिका परिसर में मंगलवार को प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के लाभार्थियों का गृह प्रवेश समारोह आयोजित किया गया, साथ ही "स्वच्छता ही सेवा" अभियान की शुरुआत की गई। इस दौरान पालिकाध्यक्ष मगनदान चारण ने स्वच्छता की शपथ दिलाई और प्रधानमंत्री आवास योजना के लाइव प्रसारण को दिखाया गया। जनप्रतिनिधियों और नगर पालिका कर्मचारियों ने श्रमदान किया और शहरवासियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। अब तक नगर पालिका क्षेत्र में 318 आवास आवंटित किए गए हैं, जिनमें से कई पूर्ण हो चुके हैं।

नगर पालिका मंडल द्वारा स्वभाव स्वच्छता, संस्कार स्वच्छता की थीम के अनुरूप स्वच्छता ही सेवा अभियान का शुभारंभ किया गया। इसके साथ ही प्रधानमंत्री का प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के गृह प्रवेश का लाइव प्रसारण नगरपालिका सभाभवन में करवाया गया। इसमें पालिकाध्यक्ष मगनदान चारण, उपाध्यक्ष रवि शर्मा, पार्षद अमर सिंह, स्वच्छ भारत मिशन ब्रांड एम्बेसेडर मदनडाल, कनिष्ठ अभियंता छगनलाल मेघवाल, प्रवीण सिंह, झालम सिंह, एसबीएम अभियंता सचिन कुमार, पीएमएवाई सीएलटीसी लक्ष्मीनारायण मीणा और जय कुमार, सामुदायिक संगठक इमरान खान एवं समस्त नगरपालिका कार्मिक मौजूद रहे। इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारम्भ अध्यक्ष मगन दान चारण द्वारा स्वच्छता की शपथ दिलाकर की गई एवं प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के लाभाथियों को प्रधानमंत्री के गृह प्रवेश कार्यकम का नगरपालिका सभा भवन में लाइव प्रसारण दिखाया गया। इसके बाद जनप्रतिनिधियों एवं नगरपालिका कर्मचारियों द्वारा श्रमदान किया गया।

गौरतलब है कि शहर में अभी तक प्रधानमंत्री आवास योजना के अन्तर्गत नगर पालिका क्षेत्र में 318 आवास आवंटित किए गए है, जिसमें से कई आवासों को पूर्ण करवा दिया गया है। जनप्रतिनिधियों एवं कर्मचारियों द्वारा आसपास के क्षेत्र में निवासरत लोगों को अपने घरों एवं दुकानों के आसपास साफ सफाई रखने, कचरा सड़कों पर नही फेंकने, इसे डस्टबिन में डालने तथा अन्य लोगों को भी इसके लिए जागरूक बनाने को प्रेरित किया गया। इस दौरान अधिकाधिक पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय होकर कार्य करने का आग्रह किया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें