फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirohi News: आबूरोड रीको पुलिस ने 40 लाख की शराब की जब्त, मामले में दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

Sat, 15 Feb 2025 08:22 PM IST
सिरोही ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही

आबूरोड रीको पुलिस ने मावल चौकी पर नाकाबंदी के दौरान एक मिनी ट्रक से 40 लाख रुपये मूल्य की अंग्रेजी शराब जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। शराब को जूट की बोरियों के नीचे छिपाकर पंजाब से गुजरात ले जाया जा रहा था।

शराब तस्करी पर सख्त कार्रवाई
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर शराब तस्करी के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। थानाधिकारी लक्ष्मणसिंह चंपावत के नेतृत्व में मावल चौकी प्रभारी पूराराम व अन्य पुलिसकर्मियों ने ट्रक को रोका और तलाशी में 385 कार्टन शराब बरामद किए।

आरोपी और जांच
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पुखराज जाट (जालौर) और दिनेशकुमार जाट (बाड़मेर) के रूप में हुई है। पूछताछ में उन्होंने बताया कि शराब पंजाब के जालंधर से अहमदाबाद ले जाई जा रही थी, जहां इसे आगे सप्लाई किया जाना था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें