फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirohi News: पाक की ओर से कई क्षेत्रों में सीजफायर का उल्लंघन, माउंटआबू में सायरन के साथ फिर लागू हुआ ब्लैकआउट

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Updated Sat, 10 May 2025 11:41 PM IST

भारत-पाकिस्तान के बीच शनिवार शाम को हुए सीजफायर को कुछ घंटे भी नहीं बीते थे कि पाकिस्तान की ओर से विभिन्न क्षेत्रों में इसका उल्लंघन करना शुरू कर दिया गया। इसके मद्देनजर सिरोही जिला प्रशासन फिर से अलर्ट मोड पर आ गया है। जिले के माउंटआबू में फिर से सायरन के साथ ब्लैकआउट लागू कर दिया गया है। पुलिस द्वारा बाजार को तत्काल प्रभाव से बंद करवा दिया गया है।

यह भी पढ़ें- Rajasthan: पाकिस्तान ने किया सीजफायर उल्लंघन, बाड़मेर में बजे एयर रेड सायरन; तत्काल प्रभाव से ब्लैकआउट लागू

पाकिस्तान की ओर से लगातार किए जा रहे सीजफायर उल्लंघन से उत्पन्न हालातों को देखते हुए प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया। सायरन के साथ पुलिसकर्मियों द्वारा तत्काल प्रभाव से नक्कीलेक, अंबेडकर सर्किल, पोलोग्रांउड और बस स्टेंड रोड सहित विभिन्न क्षेत्रों में बाजार को बंद करवा दिया गया। इस दौरान पुलिसकर्मी लोगों से जल्दी से जल्दी घर चले जाने का आग्रह करते नजर आए। पर्यटकों से होटलों में रूम में जाने और लाइटें बंद करने, साथ ही आम लोगों को भी घरों में अंधेरा रखने के लिए पाबंद किया गया है।
 
उधर, वर्तमान हालातों को देखते हुए जिलेभर में चौकसी बढ़ा दी गई है। जिला प्रशासन एवं पुलिस के आला अधिकारी स्थिति पर पूरी निगरानी रखे हुए है। आबूरोड रेलवे स्टेशन, बस स्टेंड, सिरोही जिला मुख्यालय, शिवगंज, रेवदर, मंडार, पिंडवाड़ा और सरूपगंज सहित जिलेभर में पुलिस ने चौकसी बढ़ा दी है। आम लोगों को बिना पैनिक हुए जागरूक और सावधान रहने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। रात्रिकालीन गश्त ओर बढ़ा दी गई है।

यह भी पढ़ें- Rajasthan News: उदयपुर और चित्तौड़गढ़ में ड्रोन-आतिशबाजी पर सख्त प्रतिबंध, ब्लैकआउट स्थितियों के लिए अलर्ट

अतिरिक्त जिला कलेक्टर डॉ. दिनेश राय सापेला की अध्यक्षता में डीओआईटी वीसी. रूम में नागरिक सुरक्षा स्वयं सेवकों और पुलिस कार्मिको की बैठक आयोजित हुई। इस बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने वर्तमान में विषम परिस्थितियों को देखते हुए सभी नागरिक स्वयं सेवकों को अलर्ट रहने के लिए निर्देशित किया। साथ ही आपात स्थिति में चिकित्सा विभाग के कार्मिक द्वारा सीपीआर देने का प्रशिक्षण दिया गया तथा उन्हें अलग-अलग समूह में बांटा गया तथा आवश्यकता पड़ने पर तत्काल सिविल डिफेन्स उपस्थित होने के लिए निर्देशित किया गया। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रभुदयाल धानिया मौजूद रहे। 

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें