फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirohi : कबाड़ की आड़ में छिपा रखी थी नकली होलोग्राम लगी विदेशी शराब, 92 कार्टन जब्त कर एक को गिरफ्तार किया

Sun, 05 Jan 2025 03:56 PM IST
सिरोही ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही

आबकारी विभाग ने जिले के वासडा गांव में नकली होलोग्राम लगी महंगी विदेशी शराब के 92 कार्टन जब्त किए हैं। बरामद शराब की बाजार में कीमत करीब 20 लाख रुपए बताई गई है। शराब को अधिकृत दुकान के पास एक कमरे में कबाड़ के बीच छिपाकर रखा गया था। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि एक अन्य आरोपी फरार हो गया।

जिले में अवैध शराब पर कार्रवाई के लिए आबकारी विभाग द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत गुप्त सूचना मिलने पर जिला आबकारी अधिकारी अजय जैन के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। टीम में सहायक आबकारी अधिकारी सैयद बशारत अली और आबूरोड वृत्त के निरीक्षक रविन्द्र प्रताप सिंह भी शामिल थे।

जानकारी के अनुसार कबाड़ के बीच छिपाई गई महंगी विदेशी शराब के 92 कार्टन में से 60 पर विभिन्न नामी ब्रांड्स के नकली होलोग्राम और स्टीकर्स लगे हुए थे, जबकि बाकी 32 कार्टन बिना होलोग्राम के थे। पुलिस ने मौके से मनोहरलाल पुत्र पृथ्वीराज को गिरफ्तार किया है, जबकि उसका साथी पुष्पेंद्र चौधरी अंधेरे का फायदा उठाकर नाले के रास्ते भाग निकला। मुख्य आरोपी नवीन कुमार की तलाश जारी है।

गौरतलब है कि आबकारी विभाग ने वासडा और डेरना गांव में पहले भी नकली होलोग्राम युक्त शराब के खिलाफ कार्रवाई की है। विभाग ने आगे भी इस तरह के अवैध कारोबार पर सख्ती बरतने का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें