फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirohi News : धुणेश्वर महादेव मंदिर में मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा समारोह, दो दिवसीय कार्यक्रम का आज अंतिम दिन

Mon, 25 Nov 2024 11:15 AM IST
सिरोही ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही

जिले में चंद्रावती-मावल के नजदीक धुणेश्वर महादेव मंदिर में मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के पहले दिन रविवार को वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन एवं यज्ञ कार्यक्रम हुए, दोपहर में महाप्रसादी हुई। इससे पूर्व  चंद्रावती गांव में बैंड-बाजों के साथ माताजी मंदिर से कलश निकाली गई। इसमें 108 महिलाएं एवं बालिकाएं सिर पर कलश रखे चल रही थीं। कलश यात्रा विभिन्न क्षेत्रों से होते हुए धुणेश्वर महादेव मंदिर पहुंची।

इस अवसर पर पंचनामा जूना अखाड़ा 13 मढ़ी, राजघाट यूपी के महंत देवेंद्रगिरी, महंत राजशिव बापू महाराज, महाराज नारायणनाथ, सुगननाथ महाराज, ईश्वरगिरी महाराज, रामेश्वरदास, जीतू महाराज ,परमेश्वरदास महाराज, राजेंद्रगिरी महाराज मौजूद रहे। श्रद्धालुओं को संतों का सान्निध्य मिला। इस दौरान जालौर-सिरोही सांसद लुंबाराम चौधरी भी कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। धार्मिक आयोजन के तहत मंदिर परिसर की आकर्षक सजावट की गई थी। इसमें शहर एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से काफी संख्या में श्रद्धालु सम्मिलित हुए। 

इससे पूर्व शहर में संतों द्वारा वाहनों के काफिले के साथ वरघोड़ा निकाला गया जो आनंदेश्वर महादेव मंदिर, अंबाजी चौराहा, पारसी चाल, केशरगंज, सांतपुर एवं पुराना चेकपोस्ट होते हुए मंदिर पहुंची थी। लोगों द्वारा जगह जगह पुष्पवर्षा कर वरघोड़ा यात्रा का अभिनंदन किया गया।

आज के आयोजन

2 दिवसीय धार्मिक आयोजन के दूसरे दिन 25 नवंबर को हवन और पूजन के साथ 11.15 बजे अखिल भारतीय संत सेवा मंडल, रमताराम साधु संत भगवान विदाय, दोपहर 12.15 बजे मूर्ति स्थापना, शाम 5.15 बजे नारियल होम पूर्णाहूति एवं शाम 6.15 बजे महाआरती होगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें