फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirohi News : 4 पिस्टल, 3 मैग्जीन एवं 12 जिंदा कारतूस समेत दो आरोपी गिरफ्तार, मध्यप्रदेश से लाए थे हथियार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Updated Sun, 13 Oct 2024 11:22 PM IST

रविवार को माउंटआबू पुलिस ने शहर के देलवाड़ा क्षेत्र स्थित एक मकान पर दबिश देकर अवैध रूप से हथियार रखने के आरोप में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार के निर्देशन में माउंट आबू थानाधिकारी सुरेश चौधरी की अगुवाई में पुलिस टीम द्वारा यह कार्रवाई की गई। 

देलवाड़ा के बापू बस्ती स्थित किराए के एक मकान पर दबिश के दौरान पुलिस ने  4 पिस्टल, 3 मैग्जीन एवं 12 जिंदा कारतूस जब्त कर माउंटआबू निवासी राहुल एवं दिपेश बैरवा को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपियों से अब तक की गई पूछताछ में ये हथियार मध्यप्रदेश से लाए जाने की जानकारी सामने आई है। ये हथियार यहां क्यों लाए गए थे और आरोपी यहां किस वारदात को अंजाम देने वाले थे, इस संबंध में पूछताछ करके पुलिस इन हथियारों को लाने के पीछे का उद्देश्य पता लगाने की कोशिश में जुटी हुई है। 

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें