फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirohi News: कार से हवाला कारोबार के 14.50 लाख रुपये जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार

Mon, 19 May 2025 07:49 PM IST
सिरोही ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही

आबूरोड रीको पुलिस ने सोमवार को सीमावर्ती मावल चौकी पर महाराष्ट्र पासिंग एक इनोवा कार से हवाला कारोबार के 14.50 लाख रुपये जब्त कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में सबसे बड़ी बात यह है कि आरोपियों द्वारा इस रकम को ले जाने के लिए जिस कार का उपयोग किया जा रहा था उसके भी आवश्यक दस्तावेज नहीं थे। ऐसे में कार जो भी जब्त कर लिया गया है।

पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार बेनिवाल ने बताया कि जिले में हवाला कारोबार एवं अवैध कार्य करने वालों अपराधियों के विरूद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत आबूरोड रीको थानाधिकारी लक्ष्मणसिंह चंपावत की अगुवाई में हेडकांस्टेबल किशनलाल, कांस्टेबल प्रकाश, मुकेश, दिनेश, गोपाल एवं प्रवीणसिंह की टीम द्वारा सीमावर्ती मावल चौकी पर नाकाबंदी की गई थी। उस दौरान पुलिसकर्मियों द्वारा आबूरोड की ओर से आ रही महाराष्ट्र पासिंग इनोवा को रुकवाकर तलाशी ली गई। इस दौरान कार में संदिग्धावस्था में रखे बैग की तलाशी ली गई तो उसमें 14.50 लाख रुपये मिले। रुपयों के बिल एवं दस्तावेजों के बारे पूछताछ की गई तो कोई दस्तावेज नहीं पाए गए।

ये भी पढ़ें- PCC अध्यक्ष डोटासरा ने दिया इस्तीफा, छोड़ा यह पद; विधानसभा अध्यक्ष बने वजह, जानें क्या बोले

इस मामले में काम में ली गई कार के भी आवश्यक दस्तावेज नहीं थे। इस पर रकम एवं कार को जब्त कर नानावाला बिल्डिंग, हुजरिया, स्ट्रीट मुंबई, महाराष्ट्र निवासी मदम्मील पुत्र फिरोज शेख, कुरला, मुंबई, महाराष्ट्र निवासी अजमद पुत्र जमालुदीन शेख एवं अहमदनगर, मुंबई, महाराष्ट्र निवासी अजीज पुत्र हारून शेख को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में रीको थानाधिकारी लक्ष्मणसिंह चंपावत का कहना है कि गिरफ्तार आरोपी सिरोही की ओर से आए तथा गुजरात की ओर जा रहे थे। आरोपियों से पूछताछ कर रकम कहां से लाई गई थी तथा कहां ले जाई जा रही थी इसका पता लगा रहे है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें