फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sikar News: भरे बाजार महिला ने मनचले को सिखाया सबक, एक के बाद एक जड़े कई थप्पड़, वीडियो वायरल

Fri, 17 Oct 2025 01:21 PM IST
सीकर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर

राजस्थान के सीकर जिले के फतेहपुर कस्बे का एक वीडियो सामने आया है। यहां मार्केट में दीपावली की खरीददारी करने के लिए आई एक महिला के साथ बाइक सवार युवक ने छेड़खानी की। बस फिर क्या था महिला ने न आव देखा न ताव, बीच मार्केट ही युवक को थप्पड़ जड़ना शुरू कर दिए। यह सब कुछ होते देख हर कोई दंग रह गया। सूचना मिलने के बाद कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची, जो अब मामले की जांच कर रही है।

पूरा मामला फतेहपुर कस्बे में बावड़ी गेट का है। यहां पर एक महिला खरीददारी करने के लिए आई थी। इसी दौरान बाइक सवार एक युवक ने इसका पीछा करना शुरू किया। महिला के साथ छेड़खानी करना शुरू कर दिया। महिला ने हिम्मत दिखाई और पहले तो युवक की बाइक के आगे आकर खड़ी हो गई। महिला युवक को भला-बुरा कहने लगी। इसके बाद बात करते हुए उसके बीच में महिला को थप्पड़ जड़ना शुरू कर दिया।

ये भी पढ़ें- Diwali Puja Time: दिवाली कब मनाएं? 20 या 21 अक्टूबर! जानिए गोवर्धन पूजा तक क्या रहेंगे मुहूर्त

बरहाल अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। लोग इसे महिला की बहादुरी बताते हुए शेयर भी कर रहे हैं। अब यदि महिला आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाती है तो पुलिस उस मुकदमे के आधार पर भी मामले की जांच करेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें