फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sikar News: खाटू श्याम जी मार्ग पर कैंपर ने मारी श्रद्धालुओं से भरे टेंपो को टक्कर; दो लोगों की मौत, 5 गंभीर

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर Updated Sat, 03 May 2025 03:24 PM IST

सीकर जिले के खाटू श्याम जी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ एक ओर जहां आस्था का प्रतीक है, वहीं दूसरी ओर यह भीड़ अब सड़क हादसों का कारण बनती जा रही है। ऐसा ही एक दर्दनाक हादसा शनिवार देर रात रींगस के पास हुआ, जिसमें दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई और पांच गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह भी पढ़ें- Udaipur News: पेसिफिक मेडिकल कॉलेज में छात्र से रैगिंग, मारपीट की गई, सांसद रावत ने एसपी को लिखा पत्र
 
पुलिस के अनुसार, चेतक एक्सप्रेस से कुछ श्रद्धालु खाटू श्याम जी के दर्शन के लिए रींगस रेलवे स्टेशन पहुंचे थे। स्टेशन से आठ लोग एक टेंपो किराए पर लेकर खाटू की ओर रवाना हुए। लेकिन कुछ ही दूरी तय करने के बाद, करणी माता मंदिर के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार कैंपर गाड़ी ने टेंपो को जबरदस्त टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि टेंपो असंतुलित होकर एक पेड़ से जा टकराया, जिससे उसमें सवार सभी आठ लोग घायल हो गए।
 
हादसे में टेंपो चालक नरेंद्र (38) निवासी अमरसर जिला जयपुर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अन्य घायलों को राजकीय उप जिला अस्पताल रींगस में भर्ती कराया गया। वहां से पांच गंभीर घायलों को जयपुर रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान दिल्ली निवासी गुदंरा देवी ने भी दम तोड़ दिया। वह अपने परिजनों के साथ बाबा श्याम के दर्शन के लिए खाटू आई थीं।

यह भी पढ़ें- Jaisalmer News: पहलगाम में आतंकी हमले के बाद पुलिस अलर्ट पर, बाहरी लोगों का कर रही वेरिफिकेशन
 
सुबह टेंपो चालक नरेंद्र के साथी और अन्य चालक अस्पताल पहुंचे और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी करवाई। वहीं, गुदंरा देवी के परिजनों को सूचना दी गई है, जिनके आने के बाद महिला का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें