फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: सीकर में कोहरा और सर्द हवाओं का कहर, येलो अलर्ट जारी, जानें कब तक रहेगा सर्दी का कहर?

Mon, 05 Jan 2026 09:05 AM IST
सीकर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर

सीकर में रविवार को न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु से नीचे जाने के बाद सोमवार को सीकर में मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिला। आज सुबह सीजन का सबसे घना कोहरा छाया रहा, जिससे लोगों को 10 से 20 मीटर दूर भी चीज़ें दिखाई नहीं दीं। हालांकि, तापमान में 6 डिग्री की बढ़ोतरी होने के बावजूद लोगों को तेज ठंड का एहसास हुआ।

आज सीकर में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि रविवार को न्यूनतम तापमान -0.2 डिग्री सेल्सियस था। रविवार को भी शहर में घना कोहरा छाया हुआ था।

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि प्रदेश के मौसम में सक्रिय वेस्टर्न डिस्टरबेंस के प्रभाव के खत्म होने के बाद लगातार सर्द हवाओं के चलते जनवरी महीने में अचानक ठंड बढ़ गई है। अगले दो-तीन दिनों में प्रदेश के कई इलाकों में घना कोहरा रहने की संभावना है। फिलहाल, 24 घंटे के दौरान तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, लेकिन उसके बाद 1 से 2 डिग्री की गिरावट हो सकती है।

जयपुर मौसम केंद्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि सीकर और शेखावाटी इलाके में तेज सर्दी का असर जारी रहेगा। आज से 8 जनवरी तक येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा, अगले दो से तीन दिन शेखावाटी में घना कोहरा भी छाया रहेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें