फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sikar: प्रदेश में सबसे ठंडा फतेहपुर, पारा जमाव बिंदु के पहुंचा पास; जानें मौसम विज्ञान केंद्र ने क्या कहा?

Thu, 04 Dec 2025 12:41 PM IST
सीकर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर

शेखावाटी में शीतलहर चलने की वजह से अब यहां पर सर्दी ने जोर पकड़ लिया है। सीकर के फतेहपुर कस्बे में आज पारा जमाव बिंदु के करीब पहुंच चुका है। सुबह पहले लोग घरों में कैद रहे। जो लोग घरों से बाहर निकले वह भी अलाव तापते हुए नजर आए। सड़कों पर लोगों की आवाजाही भी न के बराबर रही।

पूरे प्रदेश में सबसे कम तापमान आज सीकर के फतेहपुर में 1.5 डिग्री दर्ज किया गया। अभी 2 दिन तक शेखावाटी एरिया में शीतलहर चलने वाली है। सीकर में भी आज और कल शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है। ऐसे में संभावना है कि तापमान जमाव बिंदु पर पहुंच सकता है।

जयपुर मौसम केंद्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा के अनुसार शेखावाटी एरिया में लगातार सर्द हवाएं सक्रिय रहने की वजह से यहां तापमान में गिरावट हो रही है। 4 और 5 दिसंबर को भी इसी तरह की तेज सर्दी रहने वाली है। इस दौरान यहां तापमान में 1 से 2 डिग्री की गिरावट भी होगी।

ये भी पढ़ें- राजस्थान: SMS अस्पताल में पहली बार CRS व HIPEC सर्जरी रही सफल, कैंसर मरीजों को मिलेगी राहत; ईलाज भी निशुल्क

बता दें कि 4 नवंबर के बाद से अब 4 दिसंबर तक सीकर में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के नीचे ही रहा। हालांकि नवंबर महीने के दूसरे सप्ताह में वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होने से तापमान में करीब 6 से 7 दिन तक बढ़ोतरी भी हुई थी। लेकिन न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से ऊपर नहीं गया। वहीं अधिकतम तापमान 20 से 30 डिग्री के बीच ही रिकॉर्ड किया जा रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें