फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sikar News: रींगस में कार और ट्रेलर की भिड़ंत में दो महिलाओं समेत चार की मौत, मां का इलाज कराने जयपुर जा रहे थे

Wed, 28 Aug 2024 03:10 PM IST
सीकर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर

रींगस थाना इलाके में आज एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक तेज रफ्तार ट्रेलर अनियंत्रित होकर कार के ऊपर चढ़ गया, जिससे कार में सवार चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, इनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं। 

जानकारी के अनुसार झुंझुनू जिले के बगड़ निवासी परिवार के सदस्य अपनी मां को इलाज के लिए जयपुर लेकर जा रहे थे, इसी दौरान रास्ते में एनएच 52 पर रींगस नदी के पास अचानक पीछे से आ रहा एक ट्रेलर आगे चल रही कार पर चढ़ गया। हादसे में कार सवार सभी लोग गंभीर घायल हो गए, आसपास के लोगों ने तुरंत घायलों को निकालकर कस्बे के राजकीय समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया, वहीं हादसे की सूचना पर पहुंची रींगस थाना पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर रींगस सीएचसी की मोर्चरी में रखवाया है। हादसे के बाद पुलिस ने भी मामले की जांच शुरू कर दी है ।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें