फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sawai Madhopur: रणथंभौर में गश्त कर रहे वनकर्मियों के सामने आया टाइगर, बाइक छोड़कर भागे; देखें Video

Mon, 16 Mar 2026 02:03 PM IST
सवाई ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर

रणथंभौर टाइगर रिजर्व के सुल्तानपुर वन क्षेत्र में सोमवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब बाइक से गश्त कर रहे वनकर्मियों के सामने अचानक एक टाइगर आ गया। टाइगर को हमलावर स्थिति में देखकर वनकर्मियों ने बाइक मौके पर ही छोड़कर भागकर अपनी जान बचाई। जानकारी के अनुसार रणथंभौर टाइगर रिजर्व की आरोपीटी रेंज के सुल्तानपुर वन नाके के अधीन आने वाले गाडा डूब वन क्षेत्र में वनकर्मी निरंजन अपने साथ होमगार्ड जितेंद्र शर्मा के साथ बाइक से गश्त कर रहे थे। इसी दौरान अचानक उनके सामने टाइगर आरबीटी-2511 आ गया। टाइगर को सामने देखकर दोनों वनकर्मियों के होश उड़ गए। बताया जा रहा है कि बाइक सवारों को सामने देखकर टाइगर भी आक्रामक मुद्रा में आ गया। हालांकि टाइगर के हमला करने से पहले ही वनकर्मियों ने सरकारी बाइक मौके पर ही छोड़ दी और वहां से भागकर अपनी जान बचाई। गनीमत रही कि टाइगर ने उनका पीछा नहीं किया, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।

पढ़ें: अजमेर के नए एसपी का एक्शन प्लान: नशे के कारोबार पर सख्ती, गैंगस्टरों को शरण देने वालों पर भी कार्रवाई टाइगर ने बाइक की सीट पर कई बार हमला कर उसे फाड़ दिया और बाइक को भी नुकसान पहुंचाया। पार्क भ्रमण पर निकली एक पर्यटक जिप्सी में सवार लोगों ने भी मौके पर टाइगर और सड़क पर पड़ी बाइक को देखा। वन्यजीव विशेषज्ञों का कहना है कि टाइगर रिजर्व के क्रिटिकल टाइगर हैबिटेट वाले इलाकों में कुछ टाइगर आक्रामक व्यवहार के होते हैं। ऐसी घटनाओं से बचने के लिए वन विभाग को गश्त के दौरान वनकर्मियों को चौपहिया वाहन उपलब्ध कराने चाहिए, ताकि उनकी सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें