फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: खेत में कुएं से मोटर निकालते समय हादसा; करंट लगने से एक भाई की मौत, दूसरा गंभीर हालत में जयपुर रेफर

Wed, 25 Feb 2026 05:47 PM IST
सवाई ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर

सवाई माधोपुर जिले के गंगापुर सिटी क्षेत्र के उमरी गांव में खेत पर काम करते समय एक दर्दनाक हादसा हो गया। कुएं से मोटर निकालते वक्त करंट लगने से दो सगे भाई कुएं में गिर गए। हादसे में बड़े भाई की मौत हो गई, जबकि छोटा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया।
 
करंट लगने से बिगड़ा संतुलन, दोनों भाई कुएं में गिरे
जानकारी के अनुसार, उमरी निवासी मानसिंह बंजारा एवं ओमप्रकाश बंजारा पुत्र सूरज बंजारा (51) अपने खेत पर लगे कुएं से मोटर निकाल रहे थे। इसी दौरान मोटर निकालते समय अचानक करंट प्रवाहित हो गया। तेज झटका लगने से दोनों भाइयों का संतुलन बिगड़ गया और वे सीधे कुएं में जा गिरे।

पढ़ें- Rajasthan: दो से अधिक बच्चे वाले भी आजमा सकेंगे चुनावी दांव, कैबिनेट से पाबंदी हटाने के संशोधन बिलों को मंजूरी
 
ग्रामीणों ने किया बचाव, अस्पताल पहुंचाया
घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। ग्रामीणों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया और काफी मशक्कत के बाद दोनों को कुएं से बाहर निकाला। गंभीर हालत में 108 एंबुलेंस की सहायता से उन्हें जिला अस्पताल गंगापुर सिटी पहुंचाया गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद ओमप्रकाश बंजारा को मृत घोषित कर दिया। वहीं मानसिंह बंजारा गंभीर रूप से घायल पाए गए। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत नाजुक होने पर उन्हें बेहतर उपचार के लिए जयपुर रेफर किया गया।
 
पुलिस कार्रवाई और गांव में शोक
घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस जिला अस्पताल पहुंची। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाकर पोस्टमार्टम कराया और बाद में परिजनों को सुपुर्द कर दिया। हादसे के बाद उमरी गांव में शोक की लहर है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने खेतों में बिजली उपकरणों के साथ कार्य करते समय सुरक्षा उपाय अपनाने की आवश्यकता पर जोर दिया है, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों से बचा जा सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें