फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: 'चाहे जान भी जाए लेकिन आशियाने नहीं टूटेंगे', डूंगरी बांध के खिलाफ नरेश मीणा का बड़ा बयान

Wed, 01 Oct 2025 01:48 PM IST
सवाई ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर

सवाई माधोपुर जिले के डूंगरी गांव में नरेश मीणा बुधवार (1 अक्टूबर) पहुंचे, जहां ईआरसीपी योजना के तहत प्रस्तावित डूंगरी बांध के विरोध में आकस्मिक रूप से ग्रामीणों की आमसभा आयोजित की गई। आमसभा को संबोधित करते हुए नरेश मीणा ने कहा कि सरकार डूंगरी बांध बनाकर 76 गांव के लाखों लोगों को उनके घरों से बेघर करना चाहती है। उन्होंने कड़ा संदेश देते हुए कहा कि चाहे उन्हें अपनी जान ही क्यों न देनी पड़े, लेकिन लाखों लोगों के आशियाने उजड़ने नहीं देंगे 

यह भी पढ़ें- MP-राजस्थान में खांसी की दवा ले रही जान: सिरप पीने से सात बच्चों की मौत, स्वास्थ्य विभाग ने लगाई रोक; जानें

डूंगरी गांव के बाद नरेश मीणा ने भूरी पहाड़ी गांव में भी आकस्मिक रूप से आमसभा का आयोजन किया, जहां सैकड़ों ग्रामीण एकत्रित हुए। इस अवसर पर नरेश मीणा ने कहा कि डूंगरी बांध के विरोध में होने वाले आंदोलन में लाखों लोग एक साथ भूख हड़ताल करेंगे। उन्होंने बताया कि गांधीवादी तरीके से यह आंदोलन आयोजित किया जाएगा और जब लाखों लोग भूख हड़ताल करेंगे तो सरकार को उनकी मांग माननी ही पड़ेगी। नरेश मीणा ने कहा कि ऐसा आंदोलन आज तक इस देश के इतिहास में नहीं हुआ होगा और यह विरोध सभी प्रभावित गांवों के लिए ऐतिहासिक साबित होगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें