फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: विधानसभा में कृषि मंत्री की प्रशंसा से बढ़ी सियासी हलचल, नेता उपप्रतिपक्ष ने सदन में कहा क्या?

Sat, 21 Feb 2026 06:25 PM IST
सवाई ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर

राजस्थान विधानसभा में शुक्रवार की कार्यवाही के दौरान नेता उपप्रतिपक्ष रामकेश मीणा ने कृषि मंत्री डॉक्टर किरोड़ी लाल मीणा की खुलकर तारीफ की। सवाई माधोपुर की गंगापुरसिटी विधानसभा से कॉंग्रेस विधायक एवं नेता उपप्रतिपक्ष रामकेश मीणा ने सदन में कहा कि डॉक्टर किरोड़ी के कद और संघर्ष को देखते हुए उन्हें मुख्यमंत्री होना चाहिए था और यदि मुख्यमंत्री नहीं तो कम से कम डिप्टी सीएम या गृहमंत्री जैसे अहम विभाग उन्हें मिलने चाहिए थे।
 
रामकेश मीणा ने कहा कि डॉक्टर किरोड़ी का राजनीतिक करियर संघर्ष, जनआंदोलनों और संगठनात्मक प्रतिबद्धता का उदाहरण है। उन्होंने आरोप लगाया कि डॉक्टर किरोड़ी को कृषि मंत्रालय तो दिया गया, मगर कृषि विपणन अलग कर दिया गया। इसी तरह ग्रामीण विकास विभाग दिया गया तो पंचायतीराज दूसरे विभाग में चला गया। उनके मुताबिक डॉक्टर किरोड़ी को उनके कद के अनुरूप विभाग नहीं दिए गए हैं।

पढ़ें- ‘दो साल बनाम पांच साल’: विधानसभा में जूली बोले- सरकार अपनी बात से पलटी, हंगामे के कारण कार्यवाही दो बार स्थगित
 
सदन में हुई टिप्पणी और उसपर आए जवाब
रामकेश मीणा ने यह भी कहा कि पूर्वी राजस्थान में भाजपा को मजबूत करने में डॉक्टर किरोड़ी की बड़ी भूमिका रही है और जब-जब पार्टी पर संकट आया, वे चट्टान की तरह खड़े रहे। इस दौरान गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढम ने बीच में टिप्पणी करते हुए कहा कि आप इसलिए प्रशंसा कर रहे हैं कि कहीं डॉक्टर किरोड़ी गंगापुरसिटी से चुनाव न लड़ लें। इस पर रामकेश मीणा ने जवाब दिया कि यदि डॉक्टर किरोड़ी गंगापुरसिटी से चुनाव लड़ना चाहें तो वे अपनी विधायक की सीट छोड़ने को भी तैयार हैं।
 
बयान के बाद बढ़ी राजनीतिक चर्चा
डॉक्टर किरोड़ी को लेकर सदन में दिया गया यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस बयान ने प्रदेश की राजनीति में नई हलचल पैदा कर दी है। इसे राजस्थान की सियासत में संभावित समीकरणों के संकेत के रूप में देखा जा रहा है। विधानसभा परिसर से लेकर सोशल मीडिया तक इस बयान को लेकर चर्चा जारी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें