फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sawai Madhopur News: नदी पार करते समय बनास में बहे तीन बाइक सवार, एक ने तैरकर बचाई जान, दो अब भी लापता

Thu, 06 Nov 2025 11:39 AM IST
सवाई ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर

जिले के मलारना डूंगर थाना क्षेत्र में बाइक से जा रहे तीन युवक बनास नदी की ओलवाड़ा रपट पर पानी के तेज बहाव में बह गए। इनमें से एक ने किसी तरह तैरकर अपनी जान बचा ली, जबकि दो युवक अब भी लापता हैं। फिलहाल स्थानीय गोताखोरों की टीम दोनों युवकों की तलाश में जुटी हुई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे के आसपास तीन युवक कासिम (15) पुत्र कामिल खां, शाकिब (10) पुत्र बच्चू खां और शाहिद (19) पुत्र बच्चू खां बाइक से मलारना स्टेशन से ओलवाड़ा रपट की ओर जा रहे थे। इसी दौरान बनास नदी में पानी का तेज बहाव होने के कारण तीनों बाइक सहित बह गए।

ये भी पढ़ें: Jalore: नहर में गिरीं दो नाबालिग लड़कियों के शव 30 घंटे बाद मिले, पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपे जाएंगे

कासिम ने किसी तरह तैरकर अपनी जान बचाई और बाहर आकर शोर मचाया। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तुरंत स्थानीय गोताखोरों को बुलाकर सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। दोनों लापता युवक उत्तरप्रदेश के मिजानपुर कटरा, जिला शाहजहांपुर के निवासी बताए जा रहे हैं, जो निवाड़ी गांव में रहकर खेती-बाड़ी का कार्य कर रहे थे। पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद है और लापता युवकों की तलाश जारी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें