फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sawai Madhopur: शिक्षक पर लैब में छेड़छाड़ और ‘बैड टच’ के आरोप, प्रधानाचार्य पर निजी कमरे में बुलाने के आरोप

सवाईमाधोपुर जिले के खंडार स्थित राजकीय स्वामी विवेकानंद मॉडल स्कूल में छात्राओं से छेड़छाड़ का गंभीर मामला सामने आया है। कक्षा 7 की छात्राओं द्वारा शिक्षक अब्दुल मारूफ के खिलाफ शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद शिक्षा विभाग हरकत में आया। इसके बाद तीन प्रिंसिपलों की एक विशेष जांच समिति गठित की गई। जांच टीम के स्कूल पहुंचते ही कई और गंभीर आरोप उजागर हुए। जांच कमेटी के सामने छात्राओं ने न सिर्फ आरोपी शिक्षक, बल्कि कार्यवाहक प्रधानाचार्य मुकेश कौशल पर भी गंभीर आरोप लगाए। छात्राओं ने बताया कि प्रधानाचार्य उन्हें अलग कमरे में अकेले बुलाता था, सोशल मीडिया आईडी मांगता था और रात में वाट्सएप संदेश भेजकर दबाव बनाता था। शिकायतों की पुष्टि होने पर ब्लॉक मुख्य शिक्षा अधिकारी ने प्रधानाचार्य को एपीओ करते हुए उनका मुख्यालय सीडीईओ कार्यालय निर्धारित कर दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें