फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान सचिन पायलट ने दिखाई अपनी ताकत, दौसा में बना नया रिकॉर्ड

Sat, 17 Dec 2022 03:42 PM IST
सुरेश शाह वीडियो डेस्क/अमर उजाला डॉट कॉम

राहुल गांधी के नेतृत्व में निकाली जा रही कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के 16 अगस्त को 100 दिन पूरे हो गए। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा अपने 100 वें दिन शुक्रवार को राजस्थान के दौसा पहुंची तो अब तक के सारे रिकॉर्ड टूट गए। शुक्रवार को राजस्थान में यात्रा का 12वां दिन था, लेकिन यह अब तक का सबसे ऐतिहासिक दिन रहा। सचिन पायलट के गढ़ माने जाने वाले दौसा में राहुल गांधी और यात्रा का स्वागत करने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। कहा जा रहा है कि यहां एक लाख से अधिक लोग राहुल गांधी के साथ चल रहे थे। लेकिन इस भीड़ में सचिन पायलट के समर्थकों ने जमकर नारेबाजी भी की, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा हैं।
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें