फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajsamand News: नाथद्वारा में श्रीनाथजी के दरबार में पहुंचीं सांसद हेमा मालिनी, राजभोग झांकी के किए दर्शन

Fri, 01 Aug 2025 06:35 PM IST
राजसमंद ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजसमंद

उत्तर प्रदेश के मथुरा से भाजपा सांसद और प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेत्री हेमा मालिनी ने शुक्रवार को नाथद्वारा स्थित श्रीनाथजी मंदिर में दर्शन किए। सुबह सड़क मार्ग से नाथद्वारा पहुंची हेमा मालिनी ने श्रीजी प्रभु की राजभोग झांकी के दर्शन किए और मंदिर की परंपरा अनुसार विधिवत पूजा-अर्चना की।
 
मंदिर की परंपरा अनुसार हुआ स्वागत
हेमा मालिनी ने मंदिर के मोती महल दरवाजे से प्रवेश किया और दर्शन के बाद मंदिर परिसर स्थित महाप्रभुजी की बैठक भी पहुंचीं। जहां श्रीकृष्ण भंडार के अधिकारी सुधाकर शास्त्री ने उन्हें पारंपरिक रूप से उपरना व रजाई ओढ़ाकर श्रीनाथजी का प्रसाद भेंट किया। इस दौरान उनका मंदिर प्रशासन की ओर से स्वागत किया गया।

यह भी पढ़ें- Kota: जर्जर कॉलेज भवन पर फूटा छात्रों का गुस्सा, हेलमेट पहनकर जताया विरोध; डीपी में करंट से चार भैंसों की मौत
 
प्रशंसकों के साथ लीं सेल्फियां
दर्शन और पूजन के बाद हेमा मालिनी ने मंदिर में मौजूद अपने प्रशंसकों के साथ आत्मीयता से मुलाकात की और सेल्फी भी खिंचवाईं। मंदिर परिसर में उन्हें देखने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ जुट गई थी।
 
प्रशासनिक अधिकारी और मंदिर सेवक रहे मौजूद
इस मौके पर मंदिर के सहायक अधिकारी अनिल सनाढ्य, हरिसिंह राजपुरोहित, कैलाश पालीवाल, एसडीएम रक्षा पारीक, सीआई मोहनसिंह, बलदेव रुंडीया सहित कई मंदिर सेवक व श्रद्धालु उपस्थित रहे। दर्शन के बाद हेमा मालिनी फिर से सड़क मार्ग से रवाना हो गईं।

यह भी पढ़ें- Jhalawar News: कार की खिड़की में बना रखी थी नशे की ‘गुफा’, सीबीएन ने पकड़ी 6.6 किलो अवैध अफीम; तीन गिरफ्तार

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें