इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) के अध्यक्ष और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के पुत्र जय शाह गुरुवार रात्रि को अपने परिवार सहित राजसमंद जिले के नाथद्वारा पहुंचे। उन्होंने धीरजधाम में रात्रि विश्राम किया। इसके बाद शुक्रवार सुबह जय शाह वल्लभ संप्रदाय की प्रधान पीठ श्रीनाथजी मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने प्रभु श्रीनाथजी की श्रृंगार झांकी के दर्शन किए। इस अवसर पर उनकी माता सोनल शाह और पत्नी हृषिता भी उनके साथ थीं।
ये भी पढ़ें: फर्जी SI बनकर रौब जमाने वाली मोना बुगालिया गिरफ्तार, पुलिस कार्रवाई में वर्दी-बैच और आईडी जब्त
मंदिर की परंपरा के अनुसार मंदिर अधिकारी सुधाकर शास्त्री ने उन्हें उपरना ओढ़ाकर प्रसाद भेंट किया और समाधान कराया। जय शाह पैदल ही मंदिर तक पहुंचे और प्रभु श्रीनाथजी के दर्शन किए। दर्शन के बाद उन्होंने मंदिर परिसर और बाजार में मौजूद प्रशंसकों के साथ सेल्फियां भी खिंचवाईं। गौरतलब है कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का परिवार प्रभु श्रीनाथजी में गहरी आस्था रखता है और पूर्व में भी कई बार मंदिर में दर्शन के लिए आता रहा है।
ये भी पढ़ें तंत्र-मंत्र से समस्या समाधान के नाम पर धोखाधड़ी, 18 लाख ठगी के तीन नकली एस्ट्रोलॉजर पकड़े: