पश्चिम मध्य रेलवे के कोटा मंडल में एक बार फिर हाई-स्पीड और अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस वंदे भारत ट्रेनसेट का ट्रायल शुरू हो गया है। ये परीक्षण कोटा-नागदा रेलखंड पर कोटा–शामगढ़–कोटा रूट पर किया जा रहा है, जहां ट्रेन की गति, सुरक्षा और तकनीकी दक्षता को विभिन्न चरणों में परखा जा रहा है। इस बार का ट्रायल कई मायनों में खास है, क्योंकि पहली बार इस ट्रेनसेट को फ्रांस की कंपनी Alstom के सहयोग से तैयार किया गया है।