क्या राजस्थान भाजपा नए समीकरण पर चर्चा कर रही है? इस बीच, भाजपा सांसद दीया कुमारी एक बार फिर से चर्चा में आ गई हैं, जो की एक राजकुमारी भी है। तो ऐसे में आइए हम आपको बताते है, दिया कुमारी क्यों एकदम से चर्चा में आ गई है और सोशल मीडिया पर उनको लेकर क्या चर्चा चल रही है। दरअसल, भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया को असम का राज्यपाल बनाए जाने के बाद इस बात की चर्चा तेज हो गई है कि अब उनकी जगह पर अब कौन होगा? वरिष्ठता के आधार पर इस पद के लिए पार्टी की वरिष्ठ नेता वसुंधरा राजे और राजेंद्र राठौड़ को नाम सबसे पहले आता है। बता दें कि, वसुंधरा राजे जहां राज्य की पूर्व मुख्यमंत्री हैं तो वहीं राजेंद्र राठौड़ अभी विधानभा में उपनेता प्रतिपक्ष हैं। इस बीच, कहा यह भी जा रहा है कि, सतीश पूनिया को नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी दी जा सकती है। लेकिन, इस बीच सवाल यह उठता है कि, अगर सतीश पूनिया को नेता प्रतिपक्ष बनाया जाता है तो उनकी जगह पर कौन आएंगा। सतीश पूनिया अभी राजस्थान बीजेपी के अध्यक्ष हैं। इस बीच, बीजेपी सांसद दिया कुमारी भी चर्चा में आ गई हैं और पीएम मोदी के साथ उनकी एक तस्वीर भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा हैं। कुछ लोगों का कहना है कि, दिया कुमारी राजस्थान में बीजेपी की तरफ से सीएम फेस हो सकती है। तो ऐसे में आइए हम आपको बताते है, दिया कुमारी क्यों एकदम से चर्चा में आ गई है?