राजस्थान में इस साल के अंत तक विधानसभा के लिए चुनाव होने हैं, इसे लेकर राज्य की सत्ताधारी कांग्रेस और मुख्य विपक्षी भाजपा दोनों की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। लेकिन, राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले गहलोत और पायलट समर्थकों के बीच एक बार फिर सियासी जुबान तेज होती जा रही है। पायलट समर्थक और गहलोत समर्थक के बीच एक बार फिर से ट्वीट पर सियासी जंग देखने को मिली। इस बार पायलट के समर्थक आचार्य प्रमोद कृष्णम और सीएम अशोक गहलोत के सलाहकार संयम लोढ़ा ट्विटर पर भिड़ गए है। दरअसल, यह पूरा झगड़ा सीएम गहलोत के एक ट्वीट के बाद से शुरू हुआ।