राजस्थान के बाड़मेर जिले स्थित पचपदरा रिफाइनरी में लगी भीषण आग के बाद अब मामले की उच्च स्तरीय जांच तेज कर दी गई है। मंगलवार को राष्ट्रीय जांच एजेंसी, केंद्रीय गृह मंत्रालय, पेट्रोलियम मंत्रालय की तकनीकी टीम समेत कई एजेंसियों के अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का गहन निरीक्षण किया। इस घटना को गंभीरता से लेते हुए जांच एजेंसियां ये भी परख रही हैं कि क्या ये नरेंद्र मोदी की प्रस्तावित यात्रा से पहले सुरक्षा में चूक का मामला है या इसके पीछे कोई गहरी साजिश हो सकती है। सूत्रों के मुताबिक, गृह मंत्रालय ने प्रारंभिक तौर पर इसे सुरक्षा से जुड़ी गंभीर घटना माना है।