भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सोमवार को अपने पहले राजस्थान दौरे पर जयपुर और टोंक पहुंचेंगे। अध्यक्ष बनने के बाद ये उनका पहला राज्य दौरा है, जिसे लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। पार्टी संगठन ने इस दौरे को शक्ति प्रदर्शन और संगठनात्मक मजबूती के रूप में तैयार किया है। नवीन के स्वागत के लिए जयपुर और टोंक में व्यापक तैयारियां की गई हैं।