राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने कहा, "बीजेपी की इतनी बुरी स्थिति कभी नहीं हुई, जब सरकार चलती है तो हम नीतियां या कानून बनाते हैं और विपक्ष की ज़िम्मेदारी आलोचना करना या गलतियां बताना है। हमारी कई योजनाएं हैं जिन पर उन्होंने टिप्पणी तक नहीं की है। जैसे ओपीएस है उन्होंने यह नहीं बताया कि वे ओपीएस के बारे में क्या करेंगे। वे कई बिंदुओं से चूक गए हैं इसलिए मैंने कहा था कि होम वर्क की कमी है, चुनाव चल रहे हैं लेकिन वे स्थानीय मुद्दों पर बात क्यों नहीं करते? वोट देने से पहले यह लोगों का अधिकार है कि पिछले पांच वर्षों में उपलब्धियों और बनाए गए कानूनों पर बहस होनी चाहिए''