विधानसभा चुनाव से पहले राजस्थान कांग्रेस की सियासत में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के करीबी माने जाने वाले नेता और कैबिनेट मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास का एक ऑडियाे सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। कांग्रेस में अभी राजनीतिक रार खत्म नहीं हुई कि मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने भी अपनी मुख्यमंत्री के पद की दावेदारी ठोक दी है। उन्होंने राजस्थान की राजनीति में एक बार फिर से गर्माहट पैदा कर दी। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि कांग्रेस के कई नेता मुझे निपटाना चाहते हैं। इस ऑडिया के बाद से राजस्थान कांग्रेस के सियासत में खलबली मची हुई है।