फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाकी में इंसानियत: SHO राजेंद्र सिंह कमांडो ने दिव्यांग नदीम को कंधों पर बिठाकर घुमाया थाना, वीडियो वायरल

Sun, 01 Feb 2026 07:24 PM IST
नागौर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर

राजस्थान के डीडवाना थाने से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें थाना प्रभारी (SHO) राजेंद्र सिंह कमांडो एक दिव्यांग युवक को कंधों पर बिठाकर पूरे थाने का भ्रमण कराते नजर आ रहे हैं। इस मानवीय पहल की लोग सराहना कर रहे हैं। डीडवाना के बालिया गांव निवासी 30 वर्षीय नदीम जन्म से ही दिव्यांग हैं। कुछ दिन पहले गश्त के दौरान उनकी मुलाकात थाना अधिकारी राजेंद्र सिंह कमांडो से हुई थी। बातचीत के दौरान नदीम ने थाने को देखने की इच्छा जताई। इस पर थाना अधिकारी ने उन्हें थाने आने का आमंत्रण दिया।

पढे़ं: आत्मनिर्भर भारत की दिशा में ऐतिहासिक बजट, युवा-किसान-महिला सभी वर्गों को मिलेगा लाभ; भाजपा प्रवक्ता थाने पहुंचने पर SHO राजेंद्र सिंह कमांडो ने नदीम को अपने कंधों पर बिठाकर कार्यालय, रिकॉर्ड रूम, लॉकअप सहित थाने के विभिन्न हिस्सों का भ्रमण कराया। इस दौरान उन्होंने थाने की कार्यप्रणाली की जानकारी दी और सम्मान स्वरूप अपनी पुलिस टोपी भी नदीम के सिर पर रखी। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। लोग इसे पुलिस का मानवीय चेहरा बताते हुए थाना अधिकारी की सराहना कर रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की पहल से पुलिस और आमजन के बीच विश्वास मजबूत होता है। थाना अधिकारी राजेंद्र सिंह कमांडो ने कहा कि पुलिस का दायित्व केवल कानून व्यवस्था बनाए रखना ही नहीं, बल्कि समाज के प्रति संवेदनशील रहना भी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें