फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: राजपुरा घाटी में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रेलर ने बाइक सवार को कुचला; पति की मौत व पत्नी गंभीर घायल

Mon, 22 Dec 2025 10:27 AM IST
कोटपुतली ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटपूतली

कोटपूतली-बहरोड़ के पाटन क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसा पाटन के समीप राजपुरा घाटी में हुआ, जहां तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक को कुचल दिया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित रहा।

जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान छाजूराम यादव के रूप में हुई है। वह अपनी पत्नी के साथ सिरोही स्थित अपने रिश्तेदार के यहां से वापस अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान राजपुरा घाटी के पास पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रेलर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि छाजूराम यादव ट्रेलर के नीचे आ गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे में उनकी पत्नी भी गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। घायल महिला को एंबुलेंस की सहायता से पाटन के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उसे सीकर रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों के अनुसार घायल महिला की स्थिति नाजुक बनी हुई है।

ये भी पढ़ें- Rajasthan Fog: राजस्थान में घना कोहरा, कई इलाकों में विजिबिलिटी 20 मीटर से कम

सूचना मिलने पर पाटन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रेलर को जब्त कर लिया। वहीं चालक हादसे के बाद वाहन छोड़कर फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पाटन अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। हादसे की खबर मिलते ही मृतक के घर और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों ने राजपुरा घाटी क्षेत्र में तेज रफ्तार और लापरवाह वाहन चालकों पर रोक लगाने की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें