फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: जमीन विवाद खूनी संघर्ष में बदला, दो महिलाओं समेत छह घायल; तनाव के बाद भारी पुलिस जाब्ता तैनात

Sun, 05 Oct 2025 09:26 PM IST
कोटपुतली ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटपूतली-बहरोड़/अलवर

अलवर जिले के भिवाड़ी उपखंड के उदयपुर गांव में रविवार को एक पुराने जमीन विवाद ने अचानक खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। दो पक्षों के बीच शुरू हुई कहासुनी कुछ ही मिनटों में लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमले में बदल गई। बताया जा रहा है कि विवाद कई वर्षों से चला आ रहा था और दोनों परिवारों के बीच पहले भी तनातनी बनी रहती थी।
 
हमले में दो महिलाओं समेत कई लोग घायल
संघर्ष के दौरान दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई, जिसमें दो महिलाओं समेत छह लोग घायल हो गए। घायलों को तुरंत भिवाड़ी जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से तीन की हालत गंभीर होने पर उन्हें अलवर के राजकीय अस्पताल रेफर कर दिया गया।

यह भी पढ़ें- Rajasthan Crime: जंगल में महिला से दुष्कर्म, गांव के युवक ने अकेला पाकर की दरिंदगी; फोटो-वीडियो बनाकर ब्लैकमेल
 
घरों में घुसकर तोड़फोड़ और हमला
सब-इंस्पेक्टर पुनीत कुमार ने बताया कि विवाद के दौरान एक पक्ष ने दूसरे पर लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला किया। इस दौरान कई लोग घरों में घुसकर तोड़फोड़ करने लगे। पुलिस के मुताबिक, घरों की खिड़कियां, दरवाजे और शीशे तक तोड़ दिए गए। पीड़ित परिवारों का आरोप है कि हमलावरों ने उनके घरों में घुसकर पांच मोटरसाइकिल, एक टेम्पो, वॉशिंग मशीन, फ्रिज और अन्य घरेलू सामान तोड़ दिया। महिलाओं के साथ अभद्रता और जान से मारने की धमकी देने के भी आरोप लगाए गए हैं।
 
पुलिस की तैनाती और जांच शुरू
घटना की सूचना पर उदयपुर थाना पुलिस के साथ-साथ आस-पास के दो थानों की टीमें भी मौके पर पहुंचीं। हालात को काबू में करने के लिए गांव में भारी पुलिस जाब्ता तैनात किया गया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पूरे क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी गई है ताकि दोबारा कोई विवाद न हो। फिलहाल दोनों पक्षों की शिकायतें दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि दोषियों की पहचान की जा रही है और कानूनी कार्रवाई सख्ती से की जाएगी।

यह भी पढ़ें- Rajasthan: कफ सिरप से मौत पर बोले अशोक गहलोत- सरकार तुरंत कार्रवाई करे, ब्लैकलिस्टेड कंपनी को ठेका क्यों दिया?
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें