फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kota News: एक दर्जन टापरियों में भीषण आग लगने से मचा हड़कंप, भीषण लपटों के बावजूद बच गए सभी मजदूर

Wed, 16 Apr 2025 07:15 PM IST
कोटा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा

राजस्थान में भीषण गर्मी का प्रकोप लगातार जारी है, जिससे आगजनी की घटनाएं भी लगातार सामने आ रही हैं। कोटा में बुधवार को ट्रांसपोर्ट नगर में टापरियों में भीषण आग लग गई। सूचना के बाद अग्निशमन विभाग की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग को बुझाने का कार्य शुरू किया। वहीं, आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। हर कोई अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास करता रहा। करीब 45 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। इस पूरे घटनाक्रम के दौरान राहत की बात रही कि टापरियों में कोई मजदूर मौजूद नहीं था, नहीं तो बड़ा हादसा भी हो सकता था।

यह भी पढ़ें- Rajasthan: भाजपा मुख्यालय में CM भजनलाल के लिए बोले कार्यकर्ता- हम आतंकवादी नहीं हैं, क्या है हंगामे की वजह?
 
निगम के चीफ फायर ऑफिसर राकेश व्यास ने बताया कि देश की धरती कार्यालय के पास की जमीन पर मजदूरों ने 25-30 झोपड़ियां बना रखी हैं। दोपहर झोपड़ियों में आग लगने की सूचना मिली थी, जिसके बाद पहले दो दमकलों को मौके पर भेजा गया। लेकिन आग की लपटें ज्यादा होने के बाद दो और दमकलों को मौके पर भेजा। आग की चपेट में आने से 10-12 झोपड़ियां जल चुकी थीं। दमकलकर्मियों ने चारों तरफ से पानी की बौछार कर आधे घंटे में आग पर काबू पाया। दोपहर का वक्त होने के कारण टापरियों में लेबर नहीं थी। वहीं, आग लगने का कारण फिलहाल स्पार्किंग सामने आया है।
 
कोटा शहर में पिछले कुछ दिनों में वाहनों में आग लगने की घटनाएं भी सामने आई हैं। इस भीषण गर्मी में आग लगने के कई कारण बताए जा रहे हैं। कुछ दिनों में पहले कलेक्ट्रेट चौराहे के पास स्टेशन से सिटी की तरफ जा रही सिटी बस में शॉर्ट सर्किट की वजह से भीषण आग लग गई थी, जिसमें बस पूरी तरह से जलकर खाक हो गई थी। हादसे के दौरान बस में यात्री सवार थे, लेकिन समय रहते बस से बाहर निकलने से बड़ा हादसा टल गया था। वहीं, दूसरे दिन भी अनंतपुरा से एरोड्राम की तरफ जा रही सिटी बस में भी शॉर्ट सर्किट हो गया था। लेकिन समय रहते पानी डालने से बस को आग लगने से बचाया गया। इसके बाद भी शहर में कई जगहों पर कारों में लगने की भी घटनाएं सामने आई हैं।

यह भी पढ़ें- Nagaur: डांगा के पत्र वायरल पर जंग जारी, मिर्धा बोलीं- मंत्रीजी भड़के तो जाहिर सी बात चोर की दाढ़ी में तिनका

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें