फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kota News: खुलकर सामने आई कांग्रेस की अंदरूनी कलह, धारीवाल और गुंजल समर्थकों के बीच टकराव बढ़ा

Fri, 18 Jul 2025 08:50 PM IST
कोटा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा

कोटा में कांग्रेस पार्टी की अंदरूनी कलह अब खुलकर सामने आ गई है। पूर्व मंत्री शांति धारीवाल और भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए वरिष्ठ नेता प्रहलाद गुंजल के समर्थकों के बीच खींचतान तेज हो गई है।

कुछ दिन पहले कांग्रेस के जिला अध्यक्ष रविंद्र त्यागी को धारीवाल समर्थक कार्यकर्ता अभिमन्यु सुराणा ने धमकी देते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया था। इस मामले में जवाहर नगर पुलिस ने परिवाद मिलने के बाद अभिमन्यु सुराणा को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद जब सुराणा को कोर्ट में पेश किया गया, तब गुंजल समर्थक विपिन बरथुनिया ने कोर्ट परिसर में उसे रोक लिया और कथित तौर पर धमकी दी, इससे विवाद और बढ़ गया। अब धारीवाल समर्थकों की ओर से दी गई शिकायत के आधार पर पुलिस ने कांग्रेस नेता विपिन बरथुनिया को भी गिरफ्तार कर लिया और जेल भेज दिया।

ये भी पढ़ें: Rajasthan: जयपुर नगर निगम हेरिटेज में कांग्रेस पार्षदों का विरोध प्रदर्शन तेज, लगाए भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप

तहसील कोर्ट से बाहर लाए जाने के दौरान विपिन बरथुनिया ने मीडिया के सामने पूर्व मंत्री शांति धारीवाल के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए और नारेबाजी करते हुए कहा कि आज संविधान हार गया है। राहुल गांधी, गोविंद सिंह डोटासरा और प्रहलाद गुंजल भी धारीवाल के सामने हार गए। अब जब तक धारीवाल कांग्रेस में हैं, पार्टी किसी भी विधानसभा सीट पर जीत नहीं पाएगी। इस बयान के बाद पुलिस ने विपिन को जेल भेज दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें