फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kota News: राखी से एक रात पहले रिश्तों का कत्ल, बड़े भाई ने छोटे भाई के सीने में घोंपा चाकू; मौत

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा Updated Sat, 09 Aug 2025 09:18 AM IST

राजस्थान के कोटा जिले में राखी की एक रात पहले रिश्तों का कत्ल हो गया। नान्ता थाना क्षेत्र के पत्थर मंडी इलाके में बड़े भाई ने छोटे भाई की चाकू मारकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि खाना बनाने के दौरान दोनों के बीच कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। इस दौरान बड़ा भाई शराब के नशे में था। पुलिस के अनुसार, बावरी समाज के सनी और मंगल अपने परिवार के साथ घर में मौजूद थे। विवाद तब शुरू हुआ जब सनी ने मंगल से उसके रोते हुए बेटे को गोद में उठाकर चुप कराने के लिए कहा। मंगल ने ऐसा करने से मना कर दिया और गुस्से में सनी पर गर्म तेल फेंक दिया। इससे आक्रोशित सनी ने सब्जी काटने वाले चाकू से मंगल के सीने पर वार कर दिया।

पढ़ें: आज 7 जिलों में बारिश का अलर्ट, अगस्त में सामान्य से कम रह सकता है मानसून घटना के बाद घायल मंगल की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में भिजवाया। आरोपी सनी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस आज पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपेगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें