फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kota News: मंदिर में घुसे चोर को लोगों ने पीटा, बोला- ऊपरवाला नहीं मार रहा तो तुम क्यों मार रहे हो?

Thu, 03 Apr 2025 06:17 PM IST
कोटा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा

राजस्थान के कोटा जिले में मंदिर में चोरी कर भाग रहे एक चोर को स्थानीय लोगों ने पकड़कर पेड़ से बांध दिया और चोर को पीटना शुरू कर दिया। चोर से मारपीट करने का वीडियाे भी सोशल मीडिया पर सामने आया। वीडियो में एक युवक आरोपी को बेल्ट से मारते हुए नजर आ रहा है। वहीं अन्य लोग भी चोर के आसपास खड़े हैं। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और चोर को पकड़ लिया और उससे पुछताछ शुरू कर दी है। वहीं वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने भी एक्शन लेते हुए चोर की पिटाई करने वाले एक युवक को भी गिरफ्तार किया है। ये पूरा मामला शहर के कुन्हाड़ी थाना इलाके के लैंडमार्क सिटी के मंदिर का है।

ये भी पढ़ें- पुलिसकर्मियों पर हमला करने वालों की गिरफ्तारी के बाद हुई परेड, पुलिस के पक्ष उतरे लोग

मंदिर के पुजारी महावीर पाराशर ने बताया कि आज सुबह मंदिर के सामने वाले हाॅस्टल के वार्डन से सूचना मिली कि एक युवक मंदिर में चोरी करते हुए पकड़ा गया है। उसे पेड़ से बांध दिया है। जब पुजारी वहां पहुंचे तो लोग उस चोर के साथ मारपीट करते हुए नजर आ रहे थे। इसके बाद पुजारी ने अंदर जाकर देखा तो मंदिर से लड्डू गोपाल की मूर्ति, गुरु जी की मूर्ति और अन्य बर्तन गायब मिले। इस दौरान एक युवक ने जब चोर से चोरी के बारे में पूछा तो चोर ने कहा कि जब चोरी करने पर ऊपरवाला ही नहीं मार रहा तो तुम लोग क्यों मार रहे हो। वहीं कुन्हाड़ी थाना पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें