फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kota News: दोस्त ने दोस्त की पत्नी के साथ जबरदस्ती बनाए शारीरिक संबंध, तोड़ा भरोसा

Sat, 10 Jan 2026 07:38 PM IST
कोटा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा

राजस्थान की कोटा पुलिस ने महिला से दुष्कर्म करने के मामले में फरार चल रहे 2 हजार रूपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पीड़िता के साथ पहले होटल और फिर कार में दुष्कर्म किया था। मामले में कुन्हाड़ी थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। जांच में सामने आया है कि आरोपी पुलिस से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने भी बदल रहा था।

पीड़िता ने 6 जनवरी को दर्ज कराई थी FIR  
शहर पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम ने बताया कि पीड़िता ने 6 जनवरी को नान्ता थाने में एक रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें पीड़िता ने बताया था कि उसका पति ज्यादातर बाहर रहता है। जिसके कारण वह अपने माता-पिता के साथ पीहर में रहती थी। यहां तक कि अगर कोई काम होता तो पति अपने मित्र को उसके साथ भेज देते थे। जिससे पीड़िता का युवक पर विश्वास बन गया। 

मूवी दिखाने के बहाने अपने साथ ले गया था आरोपी
पुलिस को दिए गए बयान में पीड़िता ने बताया कि 20 दिसंबर 2025 को युवक पीड़िता को मूवी दिखाने के बहाने अपने साथ ले गया। देर रात समय ज्यादा होने के बाद आरोपी ने उसे अपने साथ होटल में रुकने और सुबह घर छोड़ने का भरोसा दिलाया। इसके बाद आरोपी कुमारी त्रिकुटा क्षेत्र के पास स्थित एक होटल में महिला को ले गया। वहां पर जबरदस्ती उसके साथ शारीरिक संबंध बनाएं।

ये भी पढ़ें: भिवाड़ी में अपहरण व लूट का सनसनीखेज मामला उजागर, एक आरोपी गिरफ्तार

आरोपी ने पीड़िता को दी थी धमकी
पीड़िता का आरोप है कि आरोपी युवक ने उसे धमकी भी दी कि अगर घटना के बारे में किसी को बताया तो वह उसे बदनाम कर देगा। इसी धमकी का सहारा लेते हुए उसने एक बार फिर उसके साथ सुनसान इलाके में शारीरिक संबंध बनाएं। वही लगातार मिल रही धमकी के बाद पीड़िता ने अपने पति को सारी घटना बता दी। इसके बाद थाने में मामला दर्ज करवाया गया था। जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी और उसे शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें