फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kota News: पिछले चार दिनों में कोटा में पकड़े गए पांच कश्मीरी संदिग्ध, सुरक्षा एजेंसी अलर्ट

Sat, 31 Jan 2026 09:47 PM IST
कोटा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा

राजस्थान के कोटा जिले की भीमगंज मंडी थाना पुलिस ने कश्मीर के बारामूला जिले के रहने वाले तीन संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया है। पूछताछ के दौरान तीनों ने दावा किया कि वे बारामूला में मदरसा निर्माण के लिए मुस्लिम बस्तियों से चंदा एकत्र कर रहे थे। पुलिस ने हिरासत की सूचना सुरक्षा एजेंसियों को दी, जिसके बाद आर्मी इंटेलिजेंस और सीआईडी ने भी जांच शुरू कर दी है। सुरक्षा एजेंसियां इस बात की भी जांच कर रही हैं कि संदिग्ध किसी अन्य उद्देश्य से तो यहां नहीं आए थे।

पुलिस ने क्या बताया?
भीमगंज मंडी थाना क्षेत्र के सीआई रामकिशन गोदारा ने बताया कि काफी समय से इलाके में कुछ कश्मीरी युवकों की गतिविधियों को लेकर सूचनाएं मिल रही थीं। इसे गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने जांच शुरू की और तीन व्यक्तियों को हिरासत में लिया, जो बारामूला के निवासी बताए गए हैं। पूछताछ में उन्होंने बताया कि वे अपने क्षेत्र में मदरसा निर्माण के लिए मुस्लिम बस्तियों में जाकर चंदा इकट्ठा कर रहे थे।

अब तक 5 संदिग्ध गिरफ्तार
पुलिस के अनुसार, तीन दिन पहले मकबरा थाना क्षेत्र से भी दो संदिग्धों को हिरासत में लिया गया था। इस तरह कुल पांच संदिग्धों से अब विभिन्न सुरक्षा एजेंसियां संयुक्त रूप से पूछताछ कर रही हैं।

सिर्फ मुस्लिम बस्तियों में घूम रहे थे युवक
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हिरासत में लिए गए लोग केवल मुस्लिम बस्तियों में ही घूमते हुए देखे गए और वहीं से मदरसे के लिए चंदा एकत्र कर रहे थे। हालांकि, पुलिस उन बस्तियों से भी जानकारी जुटा रही है, जहां ये संदिग्ध गए थे, ताकि उनके दावों की सत्यता की पुष्टि की जा सके।

ये भी पढ़ें: अवैध विस्फोटक मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को कोर्ट में किया पेश, पांच दिनों की मिली रिमांड

कानून के अनुसार होगी कार्रवाई 
इसके साथ ही संदिग्धों से दस्तावेजों, यात्रा विवरण और अन्य गतिविधियों के संबंध में भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पूरी जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी और उसके बाद कानून के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें