फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kota News: कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव के सामने दिखाई दी दो फाड़, एक दूसरे के खिलाफ हुई नारबाजी

Tue, 25 Feb 2025 09:38 PM IST
कोटा ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा

महिला राष्ट्रीय कांग्रेस सचिव पूनम पासवान ने आज कोटा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं की बैठक ली। लेकिन बैठक से पहले कार्यकर्ताओं में दो गुट और फाड़ भी देखने को मिली। सर्किट हाउस में राष्ट्रीय सचिव का स्वागत करने के दौरान कांग्रेस के अलग-अलग गुट पहुंच गए और जिला अध्यक्ष रविंद्र त्यागी का विरोध शुरू कर दिया।

कुछ कार्यकर्ताओं ने त्यागी पर आरोप लगाते हुए पूनम पासवान के सामने कहा कि हाल ही में कांग्रेस के कार्यक्रम करना चाहती थी। लेकिन जिला अध्यक्ष ने कांग्रेस कार्यालय की चाबी नहीं दी। इसके बाद जिला अध्यक्ष मुरादाबाद के नारे लगाए गए। वही कार्यकर्ताओं का यह भी कहना है कि कांग्रेस जिला अध्यक्ष द्वारा कोई भी कार्यक्रम कोटा में किया जाता है तो उसकी कोई जानकारी नहीं दी जाती है। तो कांग्रेस के कार्यकर्ता वहां पर कैसे पहुंच सकेंगे?

विरोध करने पहुंचे कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का कहना है कि काफी साल से रविंद्र त्यागी को अध्यक्ष बनाया जा रहा है। लेकिन वह कोई भी काम पार्टी के लिए नहीं कर रहे हैं। कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष बदलने की मांग की है। वहीं एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष विशाल मेवाड़ा का कहना है कि जिला अध्यक्ष रविंद्र त्यागी की कार्यशैली पर संशय होता है। कांग्रेस से जुड़े संगठनों की बैठक करने के लिए भी कार्यालय नहीं मिलता है।

वहीं बैठक के बीच में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हंगामा कर दिया और कहा कि वरिष्ठ नेता उनकी बात को दरकिनार करते हैं। दिल्ली और राजस्थान के चुनाव को हराने में भी जहां मौजूद कई कार्यकर्ताओं का हाथ है। लेकिन पार्टी उन पर मेहरबान हो रही है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि हम काफी समय से पार्टी की सेवा कर रहे हैं हमें आज तक कोई सम्मान नहीं मिला और ना ही कोई पद मिला है। पार्टी को चाहिए कि वह युवाओं की तरफ ध्यान दें।

बैठक में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने बैठक छोड़कर बाहर हंगामा करते हुए कहा कि हमें बैठक में बुलाकर हमें नीचा दिखाने का काम किया गया है। कई नेता चापलूसी के दम पर पार्टी में बने हुए हैं। ऐसे नेताओं ने कोई भी काम पार्टी के लिए नहीं किया। वही राष्ट्रीय सचिव पूनम पासवान ने कहा कि जो भी गुट बाजी सामने आई है उसको लेकर पार्टी आला कमान से भी बात की जाएगी। जिन कार्यकर्ताओं नेताओं में नाराजगी है उनसे समझाइश की जाएगी। पार्टी छोड़कर कोई जाता है और फिर वापस आता है ऐसे कार्यकर्ताओं नेताओं को भी चिन्हित किया जा रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें