फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kota News: कांग्रेस ने भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोला, वोट चोरी का आरोप, मशाल जुलूस निकालकर किया प्रदर्शन

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा Updated Fri, 15 Aug 2025 09:58 AM IST

कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा वोट चोरी के आरोप लगाने के बाद, अब पूरे देश में कांग्रेस ने भाजपा और चुनाव आयोग के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इसी क्रम में राजस्थान के कोटा शहर में कांग्रेस ने विशाल मशाल जुलूस निकालकर अपना विरोध दर्ज कराया इस मशाल जुलूस में पूर्व मंत्री और कोटा उत्तर से विधायक शांति धारीवाल सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी और सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए। जुलूस सब्जी मंडी से शुरू होकर गांधी चौक तक पहुंचा।

इस मौके पर पूर्व मंत्री शांति धारीवाल ने कहा कि राहुल गांधी ने वोट चोरी का खुलासा कर बीजेपी के मंसूबों को उजागर कर दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग ने भी वोट चोरी में बीजेपी का पूरा साथ दिया है। उन्होंने कहा कि हर विधानसभा और लोकसभा चुनाव में वोट चोरी हुई है और यह सब बीजेपी ने करवाया है। आज देश में जो माहौल बना है, वह भाजपा की वजह से है।

ये भी पढ़ें: Independence Day: 75 साल से चली आ रही अनोखी परंपरा, बड़ी चौपड़ पर भाजपा-कांग्रेस करते हैं झंडारोहण

मशाल जुलूस से पहले कांग्रेस की ओर से शहर में विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। यह यात्रा गुमानपुरा से शुरू होकर विभिन्न मार्गों से होते हुए सब्जी मंडी तक पहुंची। यात्रा में भी पूर्व मंत्री शांति धारीवाल समेत कई कांग्रेस नेता मौजूद रहे। वहीं बीजेपी और कई सामाजिक संगठनों की ओर से भी शहर में अलग-अलग स्थानों पर तिरंगा यात्राएं निकाली गईं और देशभक्ति के नारे लगाए गए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें