फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhalawar News: झगड़ते-झगड़ते पत्नी ने काट दी पति की जुबान, अस्पताल में भर्ती, जांच में जुटी पुलिस

Fri, 21 Mar 2025 08:28 PM IST
कोटा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झालावाड़

झालावाड़ के बकानी कस्बे में पति-पत्नी के झगड़े का एक भयानक मामला सामने आया। दोनों के बीच झगड़ा इस कदर बढ़ा कि गुस्साई पत्नी ने कहासुनी के दौरान अपने पति की जीभ को ब्लेड से काट दिया। घटना के बाद पत्नी ने खुद को कमरे में बंद कर लिया और दराती से हाथ की नस काट सुसाइड की कोशिश की। परिवार वालों के समझाने के कुछ देर बाद उसने कमरे का गेट खोला और बाहर आ गई। घायल पति को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उसका उपचार लगातार जारी है।

ये भी पढ़ें- बड़ा भाई बना हैवान, नशा करके मासूम बहन से रोज करता था दरिंदगी, जीजा ने बचाई जान

जानकारी में सामने आया है कि बकानी कस्बे के ज्योति नगर निवासी 25 वर्षीय कन्हैयालाल सेन की शादी सुनेल थाना क्षेत्र के कादर नगर निवासी 23 वर्षीय रवीना सेन के साथ फरवरी महीने में हुई थी। रवीना के पिता रवीना को ससुराल बकानी छोड़कर चले गए थे। रात को पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद पत्नी रवीना ने ब्लेड से पति कन्हैयालाल की जबान काट दी। घटन के बाद पत्नी को खुद को कमरे में बंद कर लिया और सुसाइड की कोशिश करने लगी। वहीं घायल कन्हैयालाल को हालत गंभीर होने पर झालावाड़ जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

घटना की जानकारी लगने के बाद मौके पर पुलिस पहुंची। महिला के परिजनों को बुलाकर महिला को उसके परिजनों को सौंप दिया। पुलिस का कहना है कि घायल कन्हैयालाल सेन के परिजनों ने अभी पुलिस में कोई मामला दर्ज नहीं करवाया है। झालावाड़ अस्पताल चैकी पुलिस ने बकानी पुलिस को सूचना दी है। बकानी से पुलिस झालावाड़ पहुंचने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें