फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karauli News: फतेहपुर गांव में अवैध शराब की दुकान बंद कराने की मांग, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, Video

Tue, 22 Apr 2025 09:31 PM IST
करौली ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, करौली

करौली जिले में मासलपुर तहसील क्षेत्र के फतेहपुर गांव में अवैध रूप से संचालित शराब की दुकान को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। इसी को लेकर मंगलवार को बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया और जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने दुकान को तत्काल बंद कराने की मांग की।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि गांव में अवैध तरीके से शराब की दुकान चलाई जा रही है, जिससे गांव का माहौल खराब हो रहा है। दुकान के पास ही स्वास्थ्य केंद्र और आवासीय क्षेत्र स्थित है, जिससे महिलाओं और बच्चों को असुविधा हो रही है। उन्होंने बताया कि शराबियों की आवाजाही से महिलाएं और छात्राएं खुद को असुरक्षित महसूस करती हैं।

यह भी पढ़ें: आर्थिक कमजोर वर्ग के लोगों के लिए खुशखबरी, ब्याज सहायता सब्सिडी योजना के लिए आवेदन आमंत्रित

ग्रामीणों ने बताया कि दुकान बंद कराने को लेकर कई बार अनुज्ञाधारी से बात की गई, लेकिन कोई सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई। पूर्व में एसडीएम और आबकारी विभाग को भी इस समस्या से अवगत कराया गया, मगर अभी तक कोई समाधान नहीं निकला।

यह भी पढ़ें: श्रीगंगानगर में 15.20 लाख की हेरोइन सहित दो व्यक्ति गिरफ्तार, एक शख्स पंजाब का रहने वाला

एक ग्रामीण महिला ने बताया, हमारे गांव में महिलाएं और बच्चे काफी परेशान हैं। स्कूल और अस्पताल के पास शराब की दुकान चल रही है। हमने कई बार शिकायत की, पर कोई सुनवाई नहीं हुई। अब हम कलेक्टर को आज ज्ञापन दिया है. इस बार हमारी समस्या का समाधान होगा या नहीं. ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे उग्र आंदोलन करने पर मजबूर होंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें