फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karauli News: गढ़मौरा में शराब ठेके के सेल्समैन पर फायरिंग के दो आरोपी गिरफ्तार, अवैध हथियार बरामद

Fri, 16 May 2025 08:41 PM IST
करौली ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली

जिले के नादौती क्षेत्र स्थित गढ़मौरा थाना क्षेत्र में शराब ठेके पर कार्यरत सेल्समैन पर जानलेवा फायरिंग करने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक अवैध देशी कट्टा 12 बोर, एक खाली कारतूस और वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है।

गढ़मौरा थानाधिकारी रामनिवास ने बताया कि 12 मई 2025 की शाम को गढ़मौरा में स्थित शराब ठेके पर तैनात सेल्समैन पर दो अज्ञात बदमाशों ने जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी थी और घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए थे। इस घटना को लेकर ठेकेदार केदार सिंह गुर्जर पुत्र रघुवीर सिंह गुर्जर, उम्र 28 वर्ष, निवासी खुर्द, थाना नादौती ने गढ़मौरा थाने में मामला दर्ज करवाया था।

ये भी पढ़ें- पीएम मोदी बीकानेर से 103 रेलवे स्टेशनों का करेंगे वर्चुअल उद्घाटन, करणी माता के दर्शन करने जाएंगे

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और गंभीरता को देखते हुए टीम गठित की गई। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों पिन्टूराम मीना पुत्र कूलराम मीना, उम्र 24 वर्ष, निवासी रायसाना, थाना गढ़मौरा, तथा धर्मवीर उर्फ गोलू पुत्र रामसिंह गुर्जर, उम्र 20 वर्ष, निवासी सेवसार, थाना गढ़मौरा को पकड़ा है।

पुलिस पूछताछ में दोनों आरोपियों ने सेल्समैन पर फायरिंग की बात स्वीकार की है। उनके पास से एक अवैध देशी कट्टा 12 बोर और एक खाली कारतूस बरामद किया गया है। इसके साथ ही वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को भी जब्त किया गया है।

ये भी पढ़ें- सीमा विवाद ने जयपुर के पर्यटन पर लगाया ब्रेक, होटलों में 80 प्रतिशत बुकिंग रद्द

पुलिस ने दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट और अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है। पुलिस मामले की गहराई से छानबीन कर रही है, ताकि घटना से जुड़े अन्य पहलुओं का भी खुलासा किया जा सके।
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें