फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karauli: महाशिवरात्रि पशु मेले में 400 से अधिक पशुओं की आवक, ऊंटों की संख्या सबसे ज्यादा

Thu, 20 Feb 2025 12:53 PM IST
करौली ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली

जिला मुख्यालय स्थित मेला मैदान में आयोजित महाशिवरात्रि पशु मेले में अब तक 400 से अधिक पशुओं की आवक हो चुकी है, जो पिछले वर्ष की तुलना में अधिक है। इस मेले में सबसे अधिक ऊंट लाए गए हैं। अब तक 360 से अधिक ऊंट पहुंचे हैं, जबकि 9 भैंस व 10 बकरा-बकरी भी बिक्री के लिए लाए गए हैं। पशु मेला अधिकारी डॉ. गंगा सहाय मीणा ने बताया कि 12 फरवरी से शुरू हुए इस मेले में शनिवार तक 339 पशुओं की आवक हुई थी, जबकि रविवार को ऊंटों की संख्या में और बढ़ोतरी हुई। पशुपालक इनमें से कई पशुओं की खरीद-फरोख्त कर चुके हैं। गौरतलब है कि करौली का शिवरात्रि पशु मेला रियासतकालीन परंपरा से जुड़ा हुआ है। पहले इस मेले में हजारों की संख्या में गोवंश आते थे, लेकिन बीते कुछ वर्षों में उनकी संख्या नगण्य हो गई है। हालांकि, इस बार पशु प्रतियोगिताओं के आयोजन और पशुओं की बढ़ती आवक से मेला प्रशासन संतुष्ट नजर आ रहा है। मेला 20 फरवरी तक जारी रहेगा, जिसमें और अधिक पशुओं के आने की संभावना है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें