फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karauli News : पैंथर के मूवमेंट से दहशत का माहौल, ग्रामीणों ने वन विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया

Sat, 01 Feb 2025 10:12 AM IST
करौली ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली

सपोटरा उपखंड के नारौली ग्राम पंचायत के फूटी खोहरी गांव में पैंथर की बढ़ती गतिविधियों से ग्रामीणों में भय का माहौल है। वन विभाग ने निवासियों से जंगल से दूरी बनाए रखने और रात के समय विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है।

स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार फूटी खोहरी गांव में पंचमुखी हनुमान मंदिर और वन विभाग पौधशाला क्षेत्र में पैंथर घूमता देखा गया, जिससे लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पहाड़ी दीवार पर भी पैंथर नजर आया, जिसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दे दी गई है।

ग्रामीणों ने वन विभाग पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है, उनका कहना है कि क्षेत्र में लंबे समय से पैंथर की मौजूदगी बनी हुई है, लेकिन विभाग कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा। ग्रामीणों के अनुसार एक मादा पैंथर अपने शावक के साथ आसपास के जंगलों में घूम रही है, जिससे लोगों में लगातार दहशत बनी हुई है।

इस मामले पर सहायक वनपाल राजेश कुमार मीना ने बताया कि जैसे ही पैंथर के मूवमेंट की सूचना मिली टीम को निगरानी के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने ग्रामीणों से जंगल से दूरी बनाए रखने और सतर्क रहने की अपील की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें